cbamazon
उत्तर प्रदेश

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को दिया ज्ञापन : श्रावण मास में शनिवार सोमवार को की गई अवकाश घोषित करने की मांग

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को दिया ज्ञापन : श्रावण मास में शनिवार सोमवार को की गई अवकाश घोषित करने की मांग

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ( सुदेश बिश्नोई)l उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह से शुक्रवार को भेंट कर एक ज्ञापन दिया जिसमें पवित्र श्रावण माह जिसमें शिवभक्तों के द्वारा जनपद के विभिन्न मन्दिरों में अत्यधिक संख्या में जलाभिषेक किया जा रहा है, जिससे विभिन्न मार्गो में यातायात प्रभावित होता है तथा जाम की स्थिति बनती है। जनपद में कावंड यात्रा के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। जिसके कारण अध्यापकों तथा बच्चों को विधालय तक पहुंचने में

अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है बच्चों एवं शिक्षकों की दुष्टिगत श्रावण मास में प्रत्येक शनिवाड-सोमवार तथा महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की गई हैl प्रतिनिधि मंडल में धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, डॉ कपिल सिरोही, सुख स्वरुप गुप्ता उपस्थित रहे।