सभी प्रमुख मंदिरों को सम्मान प्रतीक देकर दिया समानता और भाईचारे का संदेश
बुलन्द संदेश ब्यूरो: जावेद अब्बासी
सरधना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को रोटरी क्लब सरधना महान के सदस्यों ने नगर के प्रमुख मंदिरों में सजाई गई मनमोहक झांकियों का अवलोकन किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने सभी मंदिरों को सम्मान प्रतीक देकर श्रद्धा व्यक्त की और श्रीकृष्ण के दर्शन किए।रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि भगवान की सजावट और झांकियों में किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं होनी चाहिए। भगवान सभी के लिए समान हैं। मंदिर बड़ा हो या छोटा, सभी का अपना धार्मिक महत्व है। इसी भावना के साथ क्लब की ओर से नगर के सभी प्रमुख मंदिरों को सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए।इस दौरान रोटेरियन पंकज जैन, रोटेरियन डॉ. ओम कुमार पुंडीर, रोटेरियन डॉ. पुष्पक जैन, रोटेरियन मनोज बंसल, रोटेरियन संदीप शर्मा और रोटेरियन डॉ. वर्णित जैन सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


