दीपक नागर की नानी को शोएब मेवाती ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
गुलावठी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष दीपक नागर की नानी जी की तेहरवीं के अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नगरपालिका गुलावठी शोएब मेवाती बरमदपुर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर शोएब मेवाती ने कहा कि सुख.दुःख में एक.दूसरे के साथ खड़ा रहना ही रिश्तों और सामाजिक सरोकारों की वास्तविक पहचान है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान अक्षय चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा, मुकेश यादव, महासचिव लोहिया वाहिनी, नितिन बिधूड़ी, जिलाध्यक्ष छात्रसभा नवीन शर्मा गुरुजी एवं गजराज नागर सहित अनेक सम्मानित साथी मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


