cbamazon
उत्तर प्रदेश

सालिम हत्याकांड में वांछित आरोपी रिहान गिरफ्तार

सालिम हत्याकांड में वांछित आरोपी रिहान गिरफ्तार

डाहर गांव में 28 अगस्त को हुई थी हत्या, चार आरोपी पहले ही भेजे जा चुके जेल

संवाददाता जावेद अब्बासी 

सरूरपुर। डाहर गांव में हुई सालिम उर्फ मन्नू की हत्या के मामले में सरूरपुर पुलिस ने मंगलवार को एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रिहान पुत्र गुलफाम निवासी डाहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को डाहर निवासी शहजाद ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके बेटे सालिम उर्फ मन्नू पर कुछ लोगों ने एकराय होकर हमला किया। आरोप है कि गुलजार ने सालिम के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि मुकदमे में नामजद शाहरूख खान, गुलजार, असलम और मजर खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को पुलिस ने वांछित आरोपी रिहान को भी गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निर्भय सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष सिंह और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।