बुलन्द संदेश / लल्ला सलमानी
गवाॅं (सम्भल) गवाॅं नगर पंचायत के वार्ड 04 में स्थित ऐतिहासिक मढ़ी मंदिर में सावन के पवित्र माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करने जाते हैं, इसको लेकर सभासदों पंकज एवं चेतन राघव ने नगर पंचायत अध्यक्षता महोदया को पत्र लिखकर सड़क (सही कराने) बनबाने की मांग करी है।लेकिन दुर्भाग्यवश मंदिर जाने वाला मार्ग कीचड़ और बदहाल सड़क के कारण अत्यंत दयनीय स्थिति में है।श्रद्धालुओं को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा हो रही है, आज मढ़ी मन्दिर पर भण्डारा भी है। इतनी कीचड़ में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने मढ़ी मन्दिर पर कैसे पहुँच पाएंगे। इस संबंध में वार्ड सभासद पंकज एवं मेरे द्वारा सड़क के निर्माण/मरम्मत हेतु कई प्रस्ताव दिए गए तथा IGRS पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, किंतु आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।दुर्भाग्य की बात है कि नगर पंचायत जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के बजाय राजनीति में अधिक व्यस्त दिखाई दे रही है,

जिसका खामियाजा आम जनता और श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।हम पुनः नगर पंचायत प्रशासन से मांग करते हैं कि सावन माह की आस्था का सम्मान करते हुए मढ़ी मंदिर मार्ग का तत्काल निर्माण/मरम्मत कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


