cbamazon
उत्तर प्रदेश

ताज चौधरी ने मुस्लिम समाज के साथ कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, फल व कोल्ड ड्रिंक की वितरित

ताज चौधरी ने मुस्लिम समाज के साथ कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, फल व कोल्ड ड्रिंक की वितरित

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्ली मेरठ रोड पर बस स्टैंड़ के निकट स्थित मस्जिद के सामने नगर के प्रमुख समाजसेवी ताज चौधरी और मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया। इसके अलावा ताज चौधरी ने शिव भक्तों को फल व कोल्ड ड्रिंक भी वितरित किए। सामाजिक कार्यकर्ता ताज चौधरी सैकड़ों मुस्लिम लोगों के साथ दिल्ली मेरठ रोड पर बस स्टैंड़ पर स्थित मस्जिद के सामने तिरंगा झंड़ा लेकर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होने दिल्ली मेरठ से गुजरने वाले कांविड़यों पर पुष्प वर्षा की। सैकड़ों कांवड़ियों को माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया।

इसके अलावा उन्होने कांविड़यों को फल, कोल्ड ड्रिंक, पानी व अन्य सामान भी वितरित किया। इस मौके पर थानाप्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। ताज चौधरी व मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करने की शहर में काफी प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर ताज चौधरी, मिर्जा ताहिर बेग, जावेद शेख, नूर मोहम्मद, हाजी चुन्ना कुरेशी, मुल्लाजी फखरू, शाहनवाज, सुबहान अली और सईदु अंसारी, अनस पहलवान, दिलशाद, इमरान पठान, डॉक्टर मुशर्रफ बेग, फर्द शेख, आरिफ शेख सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।