बुलन्द संदेश ब्यूरो
रबूपुरा।15 अगस्त को क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने और भव्य बनाने हेतु समाजसेवियों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र सिंह फौजी व संचालन दीपक ठाकुर ने किया। इस दौरान दीपक ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी के पर्व को हर्ष उल्लास से मनाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के लोगों से अधिक अधिक संख्या में एकत्रित होकर सफल बनाने के आह्वान किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जेवर कस्बे से रबूपुरा गौर सिटी होते दनकौर सलारपुर यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास पर होगा। इस दौरान अनूप गौड़, आलमगीर, इरशादउल्लाह खान, राजू मास्टर, बिट्टू फौजी, हबीब खान, सलाम, अलीमुद्दीन खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


