cbamazon
उत्तर प्रदेश

ट्यूबवेलों पर चोरों का कहर, किसानों का फूटा गुस्सा

ट्यूबवेलों पर चोरों का कहर, किसानों का फूटा गुस्सा

ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी से बढ़ी परेशानी, जल्द खुलासा नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय घेरने की चेतावनी

संवाददाता जावेद अब्बासी 

सरधना। खेतों में सिंचाई के लिए लगी ट्यूबवेलों से लगातार ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के बैनर तले किसानों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।भाकियू किसान क्रांति के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने अलीपुर, मछरी, चिरौड़ी, सुरानी समेत आसपास के गांवों में हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि आए दिन ट्यूबवेलों को निशाना बनाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर और तार चोरी होने से सिंचाई प्रभावित होने के साथ किसानों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसानों के पहुंचने पर सीओ कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं मिले, जिससे किसान नाराज हो गए और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने चोरी की घटनाओं में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।इसके बाद किसानों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि किसानों की ट्यूबवेलों पर लगातार चोरी की घटनाएं गंभीर मामला हैं। यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो किसान शांत नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो एसएसपी मेरठ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस दौरान ओमपाल चौधरी,सहरोज मलिक, नज़ाकत खान, वीर सिंह भाटी, सहदेव पाल, मनोज पाल,सोनू, मोनू तोमर आदि मौजूद रहें।