cbamazon
उत्तर प्रदेश

थाना शिकारपुर पुलिस की मानवीय पहल: 

थाना शिकारपुर पुलिस की मानवीय पहल: 

 

बेहोश कांवड़िया/श्रद्धालु को तत्काल उपचार एवं भोजन कराकर सुरक्षित शिविर तक पहुंचाया।

      बुलंद संदेश ब्यूरो 

शिकारपुर ।( अशोक पाठक) शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के दृष्टिगत थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा एक सराहनीय मानवीय कार्य किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना शिकारपुर यज्ञदत्त शर्मा द्वारा शिकारपुर-अनूपशहर कांवड़ मार्ग पर पुलिस टीम के साथ नियमित गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान अनूपशहर से टप्पल (जनपद अलीगढ़) की ओर जा रहे एक कांवड़िया श्रद्धालु भूख, अत्यधिक थकान एवं गर्मी के कारण सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला।

 *थाना प्रभारी द्वारा श्रद्धालु को आवश्यक प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसे भोजन एवं फल उपलब्ध कराए गए, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद शिकारपुर पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्रद्धालु के साथियों से संपर्क स्थापित किया गया तथा श्रद्धालु एवं उसकी कांवड़ को सुरक्षित रूप से निकट स्थित कांवड़ शिविर तक पहुंचाया गया।*

 

            थाना शिकारपुर पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई की श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा उपस्थित शिव भक्तों एवं कांवड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीने, समय-समय पर विश्राम करने, अत्यधिक गर्मी से बचाव करने तथा किसी भी प्रकार की अस्वस्थता या समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की गई।