cbamazon
उत्तर प्रदेश

उपज पत्रकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

उपज पत्रकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

मेरठ। उपज पत्रकार संगठन मेरठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने एसएसपी को संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उपज पत्रकार संगठन पत्रकारों की एकता और उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट रखने के साथ आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना है।इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।मुलाकात के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, जिला संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला सचिव रवि गौतम, मोहम्मद आरिफ, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कर्दम, रवीश अहमद, कुलदीप भारद्वाज समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।