बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर द्वारा दिल्ली मेरठ रोड पर शिविर लगा कर शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा की गई। शिविर का शुभारंभ प्रीतमलाल जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा किया गया। आयोजित शिविर में व्यापारियों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर द्वारा मनमोहक और आकर्षक कांवड़ लाने वालों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर में शिव भक्त कांवड़ियों को शीतल जल, शीतल पेय पदार्थ और फल भी वितरित किये गए।

व्यापारियों के साथ उपजिलाधिकारी कोमल पंवार, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज , मुरादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य, कस्बा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने भी शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की और कांवड़ियों को सम्मान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर नगर के प्रमुख समाजसेवी राधे किशन अरोड़ा, संरक्षक फारुख चौधरी, कुंवर शहजाद चौधरी अध्यक्ष मुरादनगर, सतीश अग्रवाल प्रदेश मंत्री, अमित गोयल मोदीनगर अध्यक्ष, दमयंती सिंह , त्रिवेंद्र गुप्ता, अम्बरीश अलंकार, नितिन शर्मा, सुमित गर्ग, सतीश गोयल, सतीश जिंदल, छोटे चौधरी, संजय सिंघल, उमेश अरोड़ा, अंकित गोयल, अक्षय सिंघल ,लाला गंगा शरण, दीपक गोयल, नितिन गोयल, ललित गोयल, हरि मोहन गोयल, दीपक सिंघल, सोनिया त्यागी, शालिनी शर्मा, तनु शर्मा, डॉ रामकिशोर, बबली जाटव, विकास यादव , शुऐब चौधरी, कांति प्रसाद, नितिन सभासद, नवीन सक्सेना, रौनक गुप्ता वीरेंद्र त्यागी, अमन अरोड़ा, सौरभ मित्तल, विजय राज आदि उपस्थित रहे।


