cbamazon
उत्तर प्रदेश

वेकूटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के दिए टिप्स

वेकूटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के दिए टिप्स

कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित

मेरठ। एनएच-58 रुड़की बाईपास स्थित वेकूटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। सत्र में विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव, पढ़ाई का दबाव और भावनात्मक समस्याओं से निपटने के तरीके बताए गए।

सत्र का संचालन वरिष्ठ काउंसलर डॉ. कीर्ति त्यागी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाली चिंता और तनाव को सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि तनाव और परीक्षा के डर को कम करने के लिए मेडिटेशन और नियमित दिनचर्या मददगार हो सकती है।

काउंसलर ने विद्यार्थियों को मेडिटेशन और टाइम मैनेजमेंट के आसान तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि गुस्सा आना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपनी भावनाओं और गुस्से को नियंत्रित करना सीखना जरूरी है। विद्यार्थियों को कम समय में बेहतर तैयारी करने और कठिन विषयों को आसानी से समझने के लिए कई उपयोगी टिप्स दिए गए।

सत्र में आत्मविश्वास की कमी, समय प्रबंधन, पढ़ाई से जुड़ा तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं साझा कर काउंसलर से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने डॉ. कीर्ति त्यागी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र से विद्यार्थियों को तनाव, डर और चिंता को समझने और उनसे निपटने में मदद मिली। साथ ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।