cbamazon
उत्तर प्रदेश

वेंकटेश्वरा में नए छात्रों का स्वागत, सफलता के लिए 100 प्रतिशत देने का मंत्र

वेंकटेश्वरा में नए छात्रों का स्वागत, सफलता के लिए 100 प्रतिशत देने का मंत्र

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक शिक्षा और रोजगार के बदलते अवसरों की दी जानकारी

संवाददाता जावेद अब्बासी 

मेरठ। वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (वीजीआई) मेरठ में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों पर पुष्प वर्षा और सरस्वती वंदना से हुई।वेंकटेश्वरा ग्रुप के प्रो-चांसलर डॉ. राजीव त्यागी और ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. राहुल शर्मा और फार्मेसी डायरेक्टर डॉ. रतिन्द्र ने उनके साथ वीजीआई ओरिएंटेशन फंक्शन-2026 का अनावरण किया।ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्रों को अपने हर काम में पूरी मेहनत के साथ 100 प्रतिशत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही है, लेकिन बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुसार छात्रों को लगातार अपने कौशल को बेहतर बनाना होगा।प्रो-चांसलर डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है। ऐसे में छात्रों को रोजगार के क्षेत्र में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए समय के साथ नए कौशल सीखते रहना चाहिए।डॉ. राहुल शर्मा ने छात्रों से नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल होने और किसी विषय में परेशानी होने पर शिक्षकों से सलाह लेने की अपील की। फार्मेसी डायरेक्टर डॉ. रतिन्द्र ने फार्मेसी को महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि फार्मासिस्ट डॉक्टर और मरीज के बीच अहम कड़ी का काम करता है।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।