cbamazon
उत्तर प्रदेश

योगाभ्यास से निखर रहा बच्चों का स्वास्थ्य और व्यक्तित्व:शबनम

योगाभ्यास से निखर रहा बच्चों का स्वास्थ्य और व्यक्तित्व:शबनम

मिशन शिक्षण संवाद की चल रही पहल
बुलन्द संदेश ब्यूरो
रामपुर
। मिशन शिक्षण संवाद के तहत प्राथमिक विद्यालय लालपुर कला में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। विद्यालय में प्रतिदिन योग की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जनपद एडमिन शबनम आरा के प्रयासों तथा शालिनी पांडेय, बबलू सैनी एवं जगदीश के नेतृत्व में बच्चों को नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जाता है। प्रार्थना सभा एवं अन्य विद्यालयी गतिविधियों के साथ योग को भी विद्यालय की नियमित गतिविधि का हिस्सा बनाया गया है।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय लालपुर कला की शबनम आरा, कंपोजिट विद्यालय भोलापुर की शालिनी रावत, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर की भारती सिंह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वार की रेनू वर्मा द्वारा भी विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है।बच्चे मंडल तक जीत हासिल कर अपने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं शिक्ष कों के अनुसार योग से बच्चों में एकाग्रता, सक्रियता और अनुशासन विकसित करने में मदद मिलती है। साथ ही विद्यार्थियों को कम उम्र से ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका मानना है कि स्वस्थ शरीर और शांत मन बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों को आपस में जोड़कर शिक्षा में नवाचार, उपयोगी शैक्षिक गतिविधियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने वाला मंच है। इसके माध्यम से शिक्षक अपने अनुभव और सफल गतिविधियां साझा करते हैं।विद्यालय में योगाभ्यास की यह पहल शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, संस्कार और अनुशासन को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

योग करने से लोग रहते  स्वस्थ्य
रामपुर। रोजाना योग करने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। बीमारियों से छूटकारा भी मिलता है। रोजाना लोगों के सुबह के समय योग करना चाहिए। बहुत से लोग सुबह को उठकर घूमने भी जाते हैं। जबकि बहुत से स्कूलों में योगा कराया  जाता है। प्रशिक्षक स्कूलों में जाकर बच्चों को योग सिखाते हैं। इसके अलावा स्कूल  के शिक्षक भी बच्चों को योग सिखाते हैं।