शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण कीआधारशिला : आकाश सक्सेना
शिक्षक सम्मान समारोह में 38 शिक्षक सम्मानित
रामपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों ने देखा और सुना।
इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए-नए नवाचार अपनाएं और विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षण की नवीन पद्धतियों का प्रयोग करें।प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। शिक्षकों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा, मानदेय में वृद्धि तथा रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे कदम सरकार की शिक्षक एवं शिक्षा कार्मिकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता की राह तय करते हैं।इस मौकेपर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता के अलावा अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
------
विकास भवन में 38 शिक्षकों को मिला सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल रहे।शिक्षकों में एहसान उल हक,जुनैद नासिर, अंकुर गंगवार,उर्वशी सिंह, अमित पाल, सैफाली शर्मा, अंजली शर्मा, मिथलेश कुमारी, मुजफ्फर हुसैन,आशीष कुमार पाण्डेय ,शिक्षामित्र प्रताप सिंह,रामभजन, वकील अहमद,विद्या गंगवार,सुनीता कल्पना सिंह को भी सम्मानित किया।माध्यमिक शिक्षा विभाग से राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद के प्रवक्ता संजीव शर्मा, नीलम रानी, ममता रानी,हरप्रीत कौर सहित अन्य शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खण्ड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह सहित शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


