cbamazon
Big News

बहजोई में सलमानी सम्मान सम्मेलन का आयोजन, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सलमानी गजट पुस्तिका का हुआ विमोचन

बहजोई में सलमानी सम्मान सम्मेलन का आयोजन, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सलमानी गजट पुस्तिका का हुआ विमोचन

बहजोई (सम्भल)। चंदौसी रोड स्थित एस.डी. रिसोर्ट में सलमानी सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नजमुल हसन गनी फिरोजाबाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खैरुल बशर सलमानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया जमाते सलमानी ट्रस्ट मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मास्टर जरीफ अहमद सलमानी एडवोकेट शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान चौधरी शहाबुद्दीन सलमानी द्वारा उत्तर प्रदेश में सलमानी नाम का गजट कराने की 31वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सलमानी गजट पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

सम्मेलन के दौरान संगठन में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नजमुल हसन सलमानी और हाजी याकूब सलमानी को राष्ट्रीय सरपरस्त, सगीर सलमानी को राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड सदस्य, मारूफ सलमानी को उत्तर प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता, एडवोकेट अबरार सलमानी को उत्तर प्रदेश सचिव, चांद सलमानी को जिला अध्यक्ष मुरादाबाद तथा नवाब सलमानी को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में हाजी डॉ. शफीक अली जर्राह, मंजूर आलम सलमानी, विकार अहमद सलमानी, इरफान सलमानी देहलवी, शहाबुद्दीन सलमान, एजाज अहमद धामपुरी, रियासुद्दीन सलमानी, हाजी याकूब सलमानी, नफीस रशीद, मुहम्मद अकरम, अब्दुल सत्तार, हाजी डॉ. जफर सलमानी, शकील सलमानी, राजा अंजुम सलमानी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

मेहमानों का स्वागत मुहम्मद शान चौधरी, तजम्मुगुल अली, गुलाम जाकिर और मुहम्मद आमिर ने किया। मंच संचालन मास्टर मोहम्मद हनीफ सलमानी और मशहूर शायर एजाज सलमानी ने किया, जबकि मंच संयोजक मास्टर महमूद सलमानी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मुहम्मद रईस और मौलाना आदिल नरौली द्वारा तिलावते कलाम पाक से की गई।

कार्यक्रम के सरपरस्त सूफी अलीम मियां रहे। सम्मेलन में सुलेमान सलमानी, इकराम सलमानी, सत्तार सलमानी, रमजानी सलमानी, उस्मान सलमानी, जहीर सलमानी, बुंदू सलमानी, इदरीश सलमानी, शमशेर सलमानी, नदीम सलमानी, इरफान सलमानी, शम्सुद्दीन सलमानी, सूफी आशिक सलमानी, आजाद सलमानी, मोइन अहमद सलमानी, राशिद सलमानी, जुनैद सलमानी, अफसर सलमानी और आरिफ सलमानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।