cbamazon
Big News

भाकियू असली की महापंचायत को लेकर जनसंपर्क तेज, 1 अप्रैल को बहजोई के बड़ा फील्ड में होगा आयोजन

भाकियू असली की महापंचायत को लेकर जनसंपर्क तेज, 1 अप्रैल को बहजोई के बड़ा फील्ड में होगा आयोजन

 

Buland Sandesh/ Mohammad Abbas

01 अप्रैल 2026 को बड़ा फील्ड बहजोई में प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन (असली) की महापंचायत की तैयारियों को लेकर क्षेत्रवार टीमों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान किसानों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं से भी महापंचायत में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की जा रही है। वक्ताओं ने इस महापंचायत को किसानों के मान-सम्मान की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत ऋषभ चौधरी, होशियार सिंह व दिनेश सिरोही ने अढोला, भारतल, गढ़ी व सिरसी गांवों में संपर्क किया। वहीं चौधरी संजीव गांधी, अर्जुन सिंह, दिलशाद व गुरुवचन सिंह ने फत्तेपुर, बाबूखेड़ा, हरिपुर व सतुपुरा में किसानों से संवाद किया।

इसी क्रम में बिरमचारी यादव, सरदार मुकेश सिंह, गुड्डू चौधरी व हफीज ने नारगपुर, खिरनी, अझरा व रायपुर में जनसंपर्क किया। जबकि जयवीर यादव, सुलेमान, मोरध्वज, जाकिर, अमर सिंह व दयाराम आदि ने उधरनपुर, भागनगर, जयराम नगर सेमला समेत कई गांवों में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।