प्रथम सत्र परीक्षा में शीर्ष 5 स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
विद्यालय प्रबंध समिति के समक्ष दिए गए पुरस्कार
बुलन्द संदेश ब्यूरो
रामपुर। विकास खंड चमरौआ के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रथम सत्र परीक्षा में अपनी-अपनी कक्षा में टॉप 5 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। बैठक में बच्चों के अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करने, कैच अप गतिविधि, गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन, स्वच्छता, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव आदि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रसन्न प्रकाश ने जानकारी साझा की। बैठक में उपस्थित एसएमसी सदस्यों एवं सक्रिय अभिभावकों करतल ध्वनि से प्रशंसा की एवं मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया।
बैठक में टॉप 5 स्टूडेंट्स खुशी, आरुषि, गौरी, असद, नंदनी, कासिम, साहिल, नितिन, संस्कार, सोफिया बी, राज, मन्नान, सादिया, आयत नूर, निखिल, हुदा, शिफा, रिजा फात्मा, रीफा, हिवजी नूर, कामनी, काशिफा एवं उनके अभिभावक दिनेश बाबू, बृजपाल, जाकिर नवी, मुस्तकीम, कमलेश, राजू, इरशाद हुसैन, विजय सिंह, विजेंद्र, गीता, सीमा आदि उपस्थित रहे।


