डीएम व एसपी ने दिखाई तत्परता, सड़क हादसे में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
बुलंद संदेश/शाहवेज खान
संभल। शनिवार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को गुन्नौर-बहजोई मार्ग पर थाना धनारी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बिना देरी किए घायल व्यक्ति की मदद के लिए तत्परता दिखाई।
डीएम और एसपी ने अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जिससे उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। उनकी इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
घटना के बाद पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


