एम.जी.एम. पी.जी. कॉलेज संभल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने चलाया मिस कॉल अभियान
सम्भल। आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को एम.जी.एम. पी.जी. कॉलेज, सम्भल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समर्थन स्वरूप 9667173333 नंबर पर मिस कॉल किया।
कार्यक्रम में कुल 45 छात्राओं ने मिस कॉल कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। वहीं महाविद्यालय की 04 महिला शिक्षिकाओं—डॉ. अर्चना बंसल, डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा और डॉ. प्रीति सिंह ने भी इस अभियान में हिस्सा लेते हुए मिस कॉल किया।
इस अवसर पर डॉ. रितु भटनागर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने सभी महिलाओं एवं छात्राओं से अपील की कि वे इस अधिनियम के समर्थन में 9667173333 नंबर पर मिस कॉल कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा।
बुलन्द संदेश के लिए मोहम्मद काशिफ की रिपोर्ट


