सम्भल। त्योहार ईद के चलते घर लौट रहे यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। दिल्ली से सम्भल आने के लिए जहां सामान्य दिनों में किराया कम रहता है, वहीं इन दिनों डग्गामार वाहनों के चालक यात्रियों से 500 से 600 रुपये तक वसूल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, त्योहार के समय बसों की कमी और भीड़ का फायदा उठाकर डग्गामार वाहन चालक खुलेआम मनमानी कर रहे हैं। मजबूरी में लोगों को ज्यादा पैसा देकर सफर करना पड़ रहा है, क्योंकि समय पर घर पहुंचना उनकी प्राथमिकता है।
इस स्थिति का सीधा असर रोडवेज पर भी पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या घटने से रोडवेज बसों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। अगर यही हाल रहा, तो आने वाले समय में रोडवेज की आय पर भारी असर पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और त्योहार के मौके पर कोई भी शोषण का शिकार न हो।
Shahvez Khan
Sambhal
8923408525


