जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित
*सम्भल (बहजोई)/ शाहवेज खान
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शस्त्र अधिनियम से संबंधित प्रकरणों सहित जुआ, एनडीपीएस, आबकारी एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर एक्ट, एन.एस.ए., गोकशी, पॉक्सो एक्ट, जिला बदर एवं गैंग चार्ट से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान अभियोजन कार्यों की भी समीक्षा की गई। न्यायालयों में दायर वादों, गैंगस्टर कोर्ट में लंबित प्रकरणों, बीएनएस एवं डीजीसी संवर्ग से संबंधित मामलों के निस्तारण एवं सजा की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठक में सभी अधिकारी प्रकरणों का गहन अध्ययन कर पूर्ण विवरण के साथ उपस्थित हों, ताकि प्रत्येक केस पर प्रभावी ढंग से समीक्षा एवं चर्चा की जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सौरभ कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकास चन्द, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
रहे।


