cbamazon
Big News

जनगणना कार्य को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए - डीएम अंकित खंडेलवाल

जनगणना कार्य को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए - डीएम अंकित खंडेलवाल

सम्भल/ शाहवेज खान

 

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य दिनांक 22 मई 2026 से उत्तर प्रदेश में प्रारम्भ किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त चार्जों, तहसीलों एवं नगरीय क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैं।

 

जनगणना कार्य के अन्तर्गत नियुक्त प्रगणकों द्वारा अपने-अपने गणना ब्लॉकों में भ्रमण कर क्षेत्र की सीमाओं की पहचान की गयी तथा नजरी नक्शा तैयार करने एवं मकानों के क्रम निर्धारण आदि कार्यों की तैयारी की गयी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में स्थित भवनों, मार्गों एवं प्रमुख स्थलों का भी चिन्हांकन किया जा रहा है, जिससे जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

 

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जनगणना कार्य को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। जनपदवासियों से भी अपील की गयी है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें तथा प्रगणकों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।