cbamazon
Big News

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम सम्मानित

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम सम्मानित

सम्भल, 27 मई 2026:

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सबसे पहले पूर्ण करने पर सुपरवाइजर नसीम हुसैन प्रवक्ता एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। नगरपालिका परिषद सम्भल के अधिशासी अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी तथा जनगणना सहायक प्रहलाद ने टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ति देकर उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित किए गए प्रगणकों में आशकार हुसैन, फरजाना, साकिब अली खान, जावेद आलम, अनवर हुसैन और अहमद सादान शामिल रहे। अधिकारियों ने टीम की मेहनत और समयबद्ध कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर नसीम हुसैन ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से जनगणना कार्य में और तेजी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से जनपद सम्भल प्रदेश स्तर की जनगणना मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है।

बुलन्द संदेश/ शाहवेज खान