cbamazon
Big News

किसानों को तय रेट पर मिलेगा प्रमाणित आलू बीज, ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

किसानों को तय रेट पर मिलेगा प्रमाणित आलू बीज, ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

सम्भल/बहजोई, 7 अक्टूबर। जिले के किसानों के लिए उद्यान विभाग ने आलू बीज की निर्धारित दरें जारी कर दी हैं। वर्ष 2026-27 में किसानों को आधारित श्रेणी का प्रमाणित आलू बीज शासन द्वारा तय दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि लाल और सफेद दोनों प्रजातियों के आलू बीज की दरें समान रखी गई हैं। निर्धारित दरों के अनुसार आधारित प्रथम श्रेणी का बीज 3,630 रुपये प्रति कुंतल, आधारित द्वितीय श्रेणी 3,480 रुपये प्रति कुंतल में मिलेगा।

वहीं ओवर साइज आधारित प्रथम श्रेणी का बीज 3,040 रुपये प्रति कुंतल और ओवर साइज आधारित द्वितीय श्रेणी का बीज 2,980 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

आलू बीज लेने के लिए किसानों को Potato.uphorticulture.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन आवेदन के किसानों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

बीज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, मझावली चीनी मिल के सामने, बहजोई-चन्दौसी रोड, मझावली में संपर्क कर सकते हैं।

 

रिपोर्ट शाहवेज़ खान