बुलन्द संदेश ब्यूरो दिनेश सक्सेना
बहजोई/सदियों पुराने श्मशानघाट पर जाने के लिए लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था।
गुरुवार के लिए गांव निवासी दिनेश की मां का देहांत हो गया था,जब उनकी अर्थी लेकर श्मशानघाट पहुंचे तो रास्ता इतना ख़राब और जोखिम भरा था गांव के सैकड़ों लोग अर्थी के साथ कीचड़ भरे रास्ते से गुजर कर श्मशानघाट पहुंचे, वहां मंज़र कुछ और ही था श्मशानघाट परिसर में बडी बडी झाड़ियां ऊंची घास खडी थी लोग भयभीत थे न जाने किस झाड़ी से ज़हरीला सांप निकल आये, अंतिम संस्कार तक लोगों में भय वना रहा।
बुलन्द संदेश टीम के द्वारा कवरेज की गई गांव बालों का कहना था की वर्षों से गन्दगी और कीचड़ भरे रास्ते से ही गुजरना पड़ता था, ख़बर का प्रकाशन होते ही मामला मुख्य विकास अधिकारी की संज्ञान में पहुंचा और उनके आदेशानुसार वीडियो पंवासा ने त्वरित एक्शन लेते हुए सचिव के द्वारा जेसीबी व सफाई कर्मचारियों को भेज कर सफाई अभियान शुरु करवाया।
इसको कार्य को लेकर गांव बालों ने मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की सराहना और आभार व्यक्त किया।


