cbamazon
Big News

मढ़न चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन राउंड फायरिंग से दहला इलाका; थाना प्रभारी और बदमाश गोली लगने से घायल

मढ़न चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन राउंड फायरिंग से दहला इलाका; थाना प्रभारी और बदमाश गोली लगने से घायल

मढ़न चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन राउंड फायरिंग से दहला इलाका; थाना प्रभारी और बदमाश गोली लगने से घायल

मोहम्मद अब्बास 

संभल। थाना असमोली क्षेत्र के अंतर्गत मढ़न चौकी क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि बदमाशों की गोली लगने से असमोली थाना प्रभारी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

 

मढ़न चौकी क्षेत्र में रोकने पर बदमाशों ने की दुस्साहसिक फायरिंग

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चौकी मढ़न प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज चौहान और थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मढ़न चौकी क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों ने खुद को फंसता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर झोंक दिए।

 

जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर, थाना प्रभारी भी हुए जख्मी

बदमाशों की ओर से अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाला और आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली शातिर अभियुक्त इमरान (पुत्र सलीम, निवासी: मुंडी मिलक, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद) के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वहीं, बदमाशों की गोली लगने से थाना प्रभारी मोहित चौधरी भी घायल हो गए। एकाएक हुई इस मुठभेड़ से मढ़न चौकी क्षेत्र और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

 

सीएचसी में भर्ती, फरार आरोपियों की तलाश:

पुलिस ने तत्काल घायल थाना प्रभारी मोहित चौधरी और घायल बदमाश इमरान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) असमोली में भर्ती कराया है, जहाँ दोनों का उपचार चल रहा है।

 

फरार साथियों की तलाश में कॉम्बिंग, वैधानिक कार्रवाई शुरू

मुठभेड़ का फायदा उठाकर इमरान के दो अन्य साथी सईम और अलीम मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मढ़न चौकी क्षेत्र व आसपास के इलाकों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।