cbamazon
Big News

मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन

मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन

मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन

 

सम्भल/बहजोई

 

 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान करना है, जिनका नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है अथवा किन्हीं कारणों से विलोपित हो गया है। ऐसे नागरिक आवश्यक अभिलेखों सहित प्रारूप-6 भरकर संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय पर स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर अथवा निर्वाचन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) वर्तमान मतदाता सूची का एस आईं आर से पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान करते हुए छूटे हुए मतदाताओं को चिह्नित करें तथा घर-घर जाकर उनका भौतिक सत्यापन करें। इस दौरान पात्र व्यक्तियों एवं पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का भी प्रारूप-6 भरवाकर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। यह कार्य एक माह के भीतर पूर्ण किया जाना है।

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी सूचना संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने उपस्थित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी बीएलओ को निर्देशित करें कि मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक मिलान करें, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से विलोपित न रहे। साथ ही बीएलओ की सूची मोबाइल नंबर सहित अद्यतन कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। रात्रि शेल्टर होम, लेबर कॉलोनी तथा आश्रयहीन एवं मुख्यधारा से पृथक रहने वाले लोगों के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। बैठक में ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उप जिलाधिकारी सम्भल विकासचन्द्र, उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर नीरज द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तुर्की, सपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट शाहवेज़ खान 

 

सम्भल