नमाज़-ए-जनाज़ा अदा, कारी अब्दुल नासिर साहब नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक
सम्भल जनपद के हयातनगर क्षेत्र से जुड़ी दुखद खबर में अपडेट सामने आया है। मदरसा अरबीया अहले सुन्नत याकूब उल उलूम, हयातनगर के नाज़िम-ए-आला कारी अब्दुल नासिर साहब का इंतकाल हो गया था, जिनकी नमाज़-ए-जनाज़ा आज दोपहर अदा कर दी गई।
कारी साहब ने लगभग 35 वर्ष तक उक्त मदरसे में अपनी सेवाएं दीं। उन्हें शुगर की बीमारी हो गई थी, फिर अचानक 12 दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक हुआ जिसका इलाज कराया गया लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नमाज़-ए-जनाज़ा ग्राम गूरेर डिंगरपुर (जनपद मुरादाबाद) में दोपहर के समय अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मरहूम को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया।
कारी अब्दुल नासिर साहब एक सम्मानित धार्मिक विद्वान थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीनी खिदमत के लिए समर्पित किया। उनके इंतकाल से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे, साथ ही परिवार को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।


