Buland Sandesh/ Shahvez Khan
सिरसी। पवित्र माह रमज़ान के दौरान नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सराय सादक, वार्ड नंबर 7 में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब सभासद क्यामुद्दीन सैफी के भतीजे सलाउद्दीन सैफी (11 वर्ष) और भतीजी मुबास्सीरा (11 वर्ष) ने अपना पहला रोज़ा रखा। बच्चों के पहले रोज़े को लेकर पूरे परिवार और मोहल्ले के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सुबह सहरी के समय से ही घर में खुशी का माहौल था। परिवार के सभी सदस्यों ने बच्चों को दुआओं के साथ रोज़ा रखने के लिए प्रेरित किया। दिनभर दोनों बच्चों ने पूरे उत्साह और सब्र के साथ अपना रोज़ा रखा। शाम को इफ्तार के समय परिवार के लोगों और मोहल्ले के लोगों ने बच्चों को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।
इस मौके पर परिजनों ने कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, सब्र, त्याग और नेकी का पैगाम देता है। इस पवित्र महीने में बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। बच्चों का पहला रोज़ा परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल होता है।
मोहल्ले के लोगों ने भी बच्चों के इस नेक काम की सराहना की और कहा कि इस तरह के अवसर समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। बच्चों के पहले रोज़े के अवसर पर घर में खास तौर पर इफ्तार का इंतजाम किया गया, जिसमें परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर हिस्सा लिया।
बच्चों के पहले रोज़े पर पूरे घर में खुशियां मनाई गईं और परिजनों ने अल्लाह से दुआ की कि उनके रोज़े कुबूल हों और वे आगे भी इसी तरह दीन और इंसानियत की राह पर चलते रहें।
Report- Shahvez Khan


