सम्भल (बहजोई)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 17 अगस्त 2026 को उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने के निर्णय पर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने आभार व्यक्त किया है। परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गौतम की ओर से जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को आभार एवं धन्यवाद पत्र प्रेषित किया गया।
परिषद ने अपने पत्र में कहा कि उचित दर विक्रेताओं को अब तक ₹90 प्रति कुंतल लाभांश प्राप्त हो रहा था, जिसे बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने से प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से काफी राहत मिलेगी। परिषद ने इस निर्णय को उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया।
पत्र में कहा गया कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में वृद्धि से विक्रेताओं को आर्थिक संबल मिलेगा तथा वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यों का और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रभावी ढंग से संचालन कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने लाभांश में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी उचित दर विक्रेताओं के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिला कार्यकारणी के सदस्य विजय पाल, जयशंकर, धर्मेंद्र अग्रवाल , पाती राम,अनिल कुमार,आदि साथ रहे।
Report- शाहवेज़ खान


