cbamazon
Breaking News

असमोली के ग्राम सैदपुर इम्मा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

असमोली के ग्राम सैदपुर इम्मा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

असमोली में बाबा साहेब की जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

सम्भल। असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सैदपुर इम्मा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असमोली की विधायक पिंकी यादव उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष डॉ. राहिल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की एकता, समानता और न्याय की नींव है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संकल्प को साकार करने और सामाजिक न्याय व समावेशी सत्ता को मजबूत बनाने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।