cbamazon
Breaking News

छत से गिरकर 3 साल की बच्ची की मौत, गांव में शोक की लहर सम्भल

छत से गिरकर 3 साल की बच्ची की मौत, गांव में शोक की लहर सम्भल

छत से गिरकर 3 साल की बच्ची की मौत, गांव में शोक की लहर

बुलंद संदेश / मोहम्मद फिरोज

सम्भल। थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव घुंगावली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छत से गिरने के कारण 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने भाई-बहनों के साथ घर की छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन तुरंत इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत से पिता मोहम्मद इमरान और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव के लोग भी बड़ी संख्या में घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में गहरा दुख और मातम का माहौल है।

बच्चों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

ऐसी घटनाएं यह बताती हैं कि छोटे बच्चों को छत या ऊंची जगहों पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों पर हमेशा नजर रखें और घर की छत या सीढ़ियों के पास सुरक्षा की व्यवस्था जरूर करें, ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।