cbamazon
Breaking News

पुलिस की गोली लगने से गोकश हुआ घायल

पुलिस की गोली लगने से गोकश हुआ घायल

पुलिस की गोली लगने से गोकश हुआ घायल

शहजादनगर थाना क्षेत्र का मामला, कराया भर्ती

बुलन्द संदेश ब्यूरो

रामपुर। पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में गौकशी की घटनाए लगातार बढ़ती चली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए  अभियान चलाया जा रहा है। उसी के चलते रविवार रात को थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान थाना शहजादनगर पुलिस को मुखबिर नें सूचना दी कि दो  व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गोकशी के उपकरण सहित, अवैध असलहे आदि लिए हुए चमरपुरा के जंगलों में गोकशी करने की फिराक में है। सूचना पर थाना शहजादनगर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसमे पुलिस पार्टी बाल-बाल बची। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में आरोपी अखलाक पुत्र वारिस निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर घायल हो गया। घायल  आरोपी को उपचार के लिए  जिला अस्पताल भेजा गया। एक आरोपी रिजवान पुत्र सल्लन निवासी ग्राम नौगवा थाना शहजादनगर अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी के  कब्जे से गोवंशीय पशुओं को काटने के उपकरण  बरामद हुए। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। बचे हुए आरोपी को तलाश किया जा रहा है।