cbamazon
Breaking News

एसएसपी का बड़ा एक्शन: चार वांछितों पर इनाम, गिरफ्तारी को विशेष टीमें गठित

एसएसपी का बड़ा एक्शन: चार वांछितों पर इनाम, गिरफ्तारी को विशेष टीमें गठित

एसएसपी का बड़ा एक्शन: चार वांछितों पर इनाम, गिरफ्तारी को विशेष टीमें गठित

 

 

'जीरो टॉलरेंस' की कार्रवाई: हाईवे थाने के चार वांछितों पर 20-20 हजार का इनाम

 

 

 

मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाईवे क्षेत्र के एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश शुरू कर दी है।

 

पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार थाना हाईवे में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 525/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सीएलए एक्ट तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह इनाम घोषित किया गया है।

 

इनाम घोषित किए गए आरोपियों में योगेंद्र पुत्र भीकम, रवि पुत्र लिल्ले, निरंजन पुत्र मनोहर तथा शिवा पुत्र रासो निवासी महोली, थाना हाईवे शामिल हैं। चारों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

 

वर्जन 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी को इन वांछित आरोपियों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।