cbamazon
Breaking News

इंडेन गैस एजेंसी का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, एक उपभोक्ता की शिकायत पर दिलाया सिलेंडर सम्भल

इंडेन गैस एजेंसी का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, एक उपभोक्ता की शिकायत पर दिलाया सिलेंडर सम्भल

 

 

 

सम्भल। शहर में गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच के लिए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई, जो प्रथम दृष्टया दुरुस्त पाई गईं।

निरीक्षण के समय सिटी मजिस्ट्रेट ने एक उपभोक्ता से फोन पर बात कर गैस आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उपभोक्ता से संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्होंने एजेंसी की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि फिलहाल किसी प्रकार की बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है।

इसी दौरान एक व्यक्ति अपना गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचा और उसने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि उसने 3 तारीख को गैस बुक कराई थी, लेकिन उसे अब तक सिलेंडर नहीं दिया गया। यह सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल हस्तक्षेप किया और संबंधित कर्मचारी को निर्देश देकर उस उपभोक्ता को गैस सिलेंडर दिलवाया। सिलेंडर मिलने के बाद वह व्यक्ति सिटी मजिस्ट्रेट का धन्यवाद करते नजर आया।

हालांकि इस घटना ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या ऐसे और भी उपभोक्ता हो सकते हैं जिन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। यदि 3 तारीख को बुक किया गया सिलेंडर 16 तारीख तक नहीं मिला, तो यह आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग हो चुकी है, उन्हें बिना देरी के सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।