cbamazon
Breaking News

जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण *अभिलेखों के आधार पर रकबा मिलान एवं भूमि की पैमाइश कराने के दिए निर्देश*

जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण  *अभिलेखों के आधार पर रकबा मिलान एवं भूमि की पैमाइश कराने के दिए निर्देश*

सम्भल (बहजोई), 

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने आज बहजोई में विभिन्न सरकारी भूमि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम जैमलपुर, बहजोई, बहजोई पजाया के निकट तथा कलक्ट्रेट के निकट स्थित बड़े मैदान एवं उसके आसपास की भूमि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से उक्त भूमि के संबंध में अभिलेखीय स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि संबंधित भूमि के संबंध में न्यायालय में कोई वाद विचाराधीन तो नहीं है। जिलाधिकारी ने भूमि से संबंधित सभी अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित भूमि के अभिलेखों के आधार पर रकबे का मिलान कराया जाए। साथ ही, भूमि की पैमाइश कराकर मौके की स्थिति का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभिलेखों एवं वास्तविक स्थिति में किसी प्रकार का अंतर न रहे।

 

इस अवसर पर तहसीलदार चंदौसी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.।

Report- शाहवेज़ खान