cbamazon
Breaking News

लूट का खुलासा: मांट पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर, अर्टिगा कार बरामद

लूट का खुलासा: मांट पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर, अर्टिगा कार बरामद

लूट का खुलासा: मांट पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर, अर्टिगा कार बरामद

 

थाना मांट पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई अर्टिगा कार, दो अवैध तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मांट क्षेत्र में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से कूपगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राधारानी अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें करण पुत्र दीपक निवासी सुरीर (हाल निवासी वृंदावन) के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी अवनेश पुत्र बबलू निवासी अलीगढ़ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से थाना मांट क्षेत्र से लूटी गई अर्टिगा कार (एचआर-58 डी-9507), दो अवैध तमंचे (.315 बोर), पांच जिंदा कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी करण के खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं अवनेश के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

 

क्षेत्राधिकारी मांट संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके अन्य आपराधिक मामलों और गिरोह से जुड़े साथियों की भी गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।