cbamazon
Breaking News

लखनऊ में गूंजा मुरादनगर का नाम, आर एस तोमर एंड जे एस सैफी फाउंडेशन को एक ही दिन मिले सोलह बड़े सम्मान

लखनऊ में गूंजा मुरादनगर का नाम, आर एस तोमर एंड जे एस सैफी फाउंडेशन को एक ही दिन मिले सोलह बड़े सम्मान

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन आर एस तोमर एंड जे एस सैफी फाउंडेशन ने एक बार फिर मुरादनगर का मान बढ़ाया है। संगठन द्वारा वर्षों से निःस्वार्थ भाव से चलाए जा रहे अनेक विभिन्न सामाजिक अभियान, एवं रक्तदान अभियानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली। जब लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें एक ही मंच पर

फाउडैशन के सोलह पदाधिकारियों को प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया। जानकारी के अनुसार बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल सभागार में आयोजित संवेदना-2 नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड समारोह में आर एस तोमर एंड जे एस सैफी फाउंडेशन को रक्तदान जागरूकता, विशाल रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन तथा जरूरतमंदों के जीवन बचाने में उलेखनीय योगदान के लिए डॉ० बबिता सिंह चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एवं वैश्य नटवर गोयल, राज्यमंत्री, उ० प्र० लघु उद्योग निगम लिमोटेड के कर कमलों से नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स  द्वारा प्रतिष्ठित वर्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड अवार्ड,  दूसरा उत्तर प्रदेश में संवेदना 2 अभियान के  सोशल इम्पैक्ट अवार्ड भी प्रदान किए गए हैं।  एक ही मंच पर मिले इन सौलह सम्मानों ने समारोह में उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और मुरादनगर के लिए गौरव का क्षण बना दिया।

आर एस तोमर एंड जे एस सैफी फाउंडेशन के पदाधिकारियों में 

डा राजपाल तोमर, डॉ फहीम सैफी, सीदु अल्वी, वीरेंद्र सिंह रविंद्र कुमार मोहसिन भादोली, मौलाना जिया उल हक़ आदि उपस्थित रहे।