cbamazon
Breaking News

नामित सभासद बनने पर सय्यद शान अली का घर पर हुआ सम्मान समारोह

नामित सभासद बनने पर सय्यद शान अली का घर पर हुआ सम्मान समारोह

संभल: नामित सभासद बनने पर सय्यद शान अली का घर पर हुआ सम्मान समारोह 

बुलन्द संदेश/शाहवेज खान

संभल। दिनांक 26 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सय्यद शान अली को नगर पालिका परिषद संभल में नामित सभासद बनाए जाने के बाद उनके आवास चौधरी सराय पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान दूर-दूर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल और माला पहनाकर बधाई दी।

कार्यक्रम में मुरादाबाद के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सैयद मोहसिन नक़वी, अल्पसंख्यक मोर्चा संभल के नगर मंडल अध्यक्ष गुलजार अंसारी, बूथ अध्यक्ष नौशाद मंसूरी, शानू अंसारी और सय्यद अमीर अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने सय्यद शान अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक व राजनीतिक कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर सय्यद शान अली ने कहा कि जो कार्यकर्ता दूर से उन्हें बधाई देने आए, उनके प्रति वह तहे दिल से आभारी हैं और सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।