शाहवेज़ खान / बुलन्द संदेश
सम्भल। बबराला के इंदिरा चौक पर ड्यूटी के दौरान पुलिस की तत्परता से एक दंपति का ऑटो में छूटा बैग सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार टीएसआई अशोक कुमार अपने हमराह हेड कांस्टेबल रिजवान अली, कांस्टेबल लोकेन्द्र कुमार एवं पीआरडी जवान भूदेव सिंह के साथ इंदिरा चौक, बबराला पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला और पुरुष अपने बच्चों के साथ पुलिस बूथ पहुंचे और बताया कि वे धनारी से बबराला ऑटो में आए थे, लेकिन उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में करीब 1,200 रुपये नकद और कपड़े रखे हुए थे। दंपति ऑटो की पहचान भी नहीं कर पा रहे थे।
इस पर पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पूछताछ और सुरागरसी शुरू की। कुछ ही देर में संबंधित ऑटो को खोज निकाला और बैग बरामद कर उसमें रखी नकदी व अन्य सामान सुरक्षित दंपति को सौंप दिया।
बैग वापस मिलने पर दंपति ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।


