पैरा एथलीट चिराग त्यागी के बैंक खाते से हत्या के दिन व हत्या से पहले निकाले गए पौने पांच लाख रूपए
पुलिस ने हत्यारोपी यश खटीक व गगन त्यागी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
पैरा एथलीट चिराग त्यागी के खाते से उसकी हत्या के दिन व हत्या से पहले बैंक खाते से पौने पांच लाख रूपए निकाले गए थे। मृतक के पिता ने बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि गत 30 मई को गांव बसंतपुर सैतली निवासी पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुरादनगर निवासी यश खटीक व गगन त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक के पिता मनोज त्यागी का आरोप है कि गत 30 मई को चिराग त्यागी के खाते से तीन लाख रूपए निकाले गए, जबकि 27 मई को 25 हजार रूपए व आठ मई को पचास हजार रूपए यश खटीक ने बैंक कर्मियों की मिली भगत से निकाले। उनका कहना है कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली जाए, ताकि सबूतों से छेड़ाछाड़ ना की जा सके। एसीपी मसूरी सर्किल मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर यश खटीक निवासी अज्ञात व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यश खटीक अभी भी जेल में बंद है।


