cbamazon
Breaking News

शहर की हर समस्या का समाधान ही मेरा परम् कर्तव्य विधायक संजीव शर्मा*

शहर की हर समस्या का समाधान ही मेरा परम् कर्तव्य विधायक संजीव शर्मा*

 

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी)।  ठाकुरद्वारा से दौलतपुरा पुल तक जीटी रोड पर डेंस रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग एवं शहर विधायक संजीव शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत दोनों ओर डेंस रोड का निर्माण एवं सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹4 करोड़ 35 लाख है साथ ही ठाकुर द्वारा पुल की मरम्मत का कार्य और डेंस रोड का कार्य भी होगा, यह कार्य क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ शहर की सुंदरता को भी नई पहचान देगा। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग जी ने कहा कि सड़क निर्माण से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास सुनिश्चित होगा। बेहतर सड़क व्यवस्था से व्यापार, आवागमन और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। वहीं शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी, जिसे आज पूरा करने का कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और जनता की हर मूलभूत सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे भविष्य में यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी और शहर का बुनियादी ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा। मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया विकास के कार्य तीव्र गति से जारी रहेंगे इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर,पार्षद नीरज गोयल, उदित मोहन, राकेश त्यागी,राजेश शर्मा,शरद शर्मा, अक्षय भोला,राकेश पंडित,व्यापारी नेता सुभाष छाबड़ा, राजू छाबड़ा,अनिल साँवारिया, राकेश स्वामी,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l