*सम्भल ( बहजोई) आज़म खान
आज पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद में ₹671.84 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नवनिर्मित 33/11 केवी 2 × 5 एम. वी. ए
विद्युत उपकेंद्र ग्राम ततारपुर ( विकासखण्ड सम्भल ) विद्युत वितरण खंड सम्भल का लोकार्पण कार्यक्रम विकासखण्ड सम्भल के ग्राम ततारपुर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा प्रभारी मंत्री/ मा. राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मवीर प्रजापति जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू, जी रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा विद्युत उपकेंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा बटन दबाकर फीडर चालू कर विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह द्वारा मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री / मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा श्री धर्मवीर प्रजापति का एक पुष्प एवं एक पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू का एक पुष्प देकर स्वागत सम्मान किया। अन्य अतिथियों का भी स्वागत सम्मान किया गया। स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार थैला भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य अतिथि गणों को भेट किया गया।
अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय द्वारा बताया कि योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत ₹ 671.84 लाख से निर्मित होने वाले नवनिर्मित 33/11 केवी 2×5 एम.वी. ए विद्युत उप केन्द्र ततारपुर विद्युत वितरण केंद्र सम्भल से लगभग 10 गाँव जुड़ जाएंगे तथा लगभग 1800 उपभोक्ताओं को इससे लाभ प्राप्त होगा तथा विद्युत आपूर्ति में राहत मिलेगी तथा 5-5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा होगा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सबके हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। ऐंचोडा कम्बोह के विद्युत उप केन्द्र का लोड़ कम होगा तथा लोगों को लाभ प्राप्त होगा।उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यह आपकी सम्पत्ति है इसकी देखभाल रखें।अगर कोई समस्या आपके सामने आये उसको संज्ञान में लाएं उसका निस्तारण होगा।मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्युत उप केंद्र बनने से इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा काम हुआ है हमारी सरकार मा.योगी जी के नेतृत्व में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़कें, विद्युत,पानी आदि के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं सड़कों का कायाकल्प हुआ है।मा. मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता को हर चिंता से मुक्त किया है। हर घर हर परिवार आगे बढे उस सोच के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी हुई है। इस विद्युत उप केन्द्र से 10 गाँव जुड़ेंगे इससे उन गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को इससे लाभ होगा। मा. प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी, मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली हमारी सरकारें लोगों के लिए अच्छा कार्य कर रहीं हैं। हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हमारी बहन बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की शासन के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। मा. प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार में भर्तियाँ निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हो रही हैं। मा. प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि लू एवं गर्म हवाओं के दृष्टिगत जहाँ भी जिस चौराहे आदि के पास श्रमिक एकत्र होते हैं वहां उनके लिए पेयजल की व्यवस्था की जाए तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी पीने के पानी व्यवस्था की जाए। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा कहा कि मा. मंत्री जी द्वार जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा अन्य अतिथियों तथा लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य मंत्री आवास योजना की लाभार्थी संतोष देवी तथा ममता देवी को मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा आवास की चाबी सौंपी तथा कृषि विभाग के अन्तर्गत मिनी बीज किट का कृषक लाभार्थियों को वितरण किया। स्वयं सहायता समूह की विद्युत सखीयों जो कि ₹ एक लाख से अधिक की आय कर रही हैं उनको प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्राशन कार्यक्रम सम्पन्न किया।मंच का संचालन सीडीपीओ रचना यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह,जिला विकास अधिकारी राम आशीष, कृषि उप निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी,अधीक्षण अभियंता विद्युत हिमांशु वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता विद्युत सम्भल रघुनाथ तित्तल, खण्ड विकास अधिकारी सम्भल प्रेम पाल सिंह,,एसडीओ चन्द्र भूषण, एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


