cbamazon
Breaking News

संभल में बच्चों की ईमानदारी बनी मिसाल, सड़क पर मिला महंगा मोबाइल लौटाया

संभल में बच्चों की ईमानदारी बनी मिसाल, सड़क पर मिला महंगा मोबाइल लौटाया

 

जनपद Sambhal के थाना Hayatnagar क्षेत्र में कुछ बच्चों की ईमानदारी ने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

जानकारी के अनुसार 8 मार्च को खेलते समय गांव के कुछ बच्चों को संभल-बहजोई मार्ग के किनारे एक महंगा मोबाइल फोन मिला। मोबाइल Apple iPhone 17 Pro Max बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

बच्चों ने लालच में आने के बजाय ईमानदारी दिखाते हुए मोबाइल को थाना हयातनगर पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के बाद मोबाइल उसके असली मालिक नाजिम अली निवासी ग्राम घुंघावली को बुलाकर वापस कर दिया।

इस सराहनीय कार्य के लिए थाना हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी ने बच्चों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

बच्चों की इस सच्चाई और ईमानदारी की हर तरफ सराहना हो रही है और यह घटना समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दे रही है कि सच्चाई और ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी होती है।