cbamazon
देश

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया केसी त्यागी का भव्य स्वागत

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया केसी त्यागी का  भव्य स्वागत

बुलन्द  संदेश /ब्यूरो

मोदीनगर (अनवर खान)।

राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में निवाड़ी स्थित एक फार्म हाउस में स्वागत एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया और कैसी त्यागी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


          समारोह का आयोजन मयंक त्यागी और राकेश त्यागी ने किया, जबकि अध्यक्षता राजेंद्र त्यागी ने की। कार्यक्रम में अपने भव्य स्वागत से अभीभूत केसी त्यागी ने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कैसी त्यागी ने जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी और उनकी टीम की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने केसी त्यागी के लंबे राजनीतिक अनुभव को पार्टी के लिए उपयोगी बताते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
            इस अवसर पर वीरपाल मलिक, तेजपाल सिंह चौधरी, अमरजीत सिंह बिड्डी, रणवीर दहिया, अनिल त्यागी, अजय प्रमुख, पूनम गर्ग, अरुण भुल्लन, मनोज राठी, मुनिन्द्र बिल्ला, योगेंद्र पतला, अरुण दहिया, दीपक चौधरी, सुमन चौधरी, विनोद गौतम, योगेश फफराना, प्रदीप मुखिया, अंकुर त्यागी, इंद्रपाल, देवपाल, मनीष जांगड़ा, अनीश त्यागी, रवि वाल्मीकि, नरेंद्र जाटव, अरुण शर्मा, दीपक त्यागी, जितेंद्र उर्फ कुकू, सतीश त्यागी, आलोक चौधरी, मनोज त्यागी, सीताराम सेन, पप्पू त्यागी, दर्शन नेहरा, शेरू प्रधान, तालिब, तस्लीम, इस्तकार, अमरीश त्यागी, इमरान इलाही, शिवकुमार पावटी, कुलदीप त्यागी तथा अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।