यूपी सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का देशभक्ति एंथम ‘जय हिंद’ रिलीज हो गया है। मिलट्री यूनिफॉर्म में सलमान खान का यह अंदाज और उनके साथ अन्य आर्मी ऑफिसर्स के विजुअल्स दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं।
यह गाना सिर्फ विजुअल्स तक सीमित नहीं है, बल्कि सैनिकों की जीत की खुशी, सीमा चौकियों की मुश्किलों और परिवारों के लंबे इंतजार के दर्द को बेहद भावनात्मक रूप से बयां करता है। इसके हर फ्रेम में मातृभूमि के प्रति सम्मान और समर्पण साफ झलकता है।
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म भारतीय सैनिकों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म के रियलिस्टिक और इमोशनल अंदाज ने पहले ही दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया है।
बात करें संगीत की, तो इस गाने को बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किया गया है। इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, समीर अंजान ने इसके बोल लिखे हैं और अपनी सुरीली आवाज से स्टीबिन बेन ने इसे सजाया है। अपनी रिलीज के साथ ही यह गाना दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बनाने और देशभर में देशभक्ति का माहौल जगाने के लिए बिल्कुल तैयार है।


