cbamazon
मनोरंजन

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर के लिए लोगों की पहली पसंद

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर के लिए लोगों की पहली पसंद

लखनऊ, :( सज्जाद बाकर) रासायनिक हेयर कलर्स से बालों और स्कैल्प को होने वाले नुकसान का समाधान लेकर आया है एएमए हर्बल ग्रुप का 'वेजिटेल सेफ कलर'। यह ईकोसर्ट प्रमाणित, पूरी तरह ऑर्गेनिक और पीपीडी, अमोनिया, पेरॉक्साइड व पैराबेन जैसे हानिकारक रसायनों से मुक्त हेयर कलर है। एएमए हर्बल के नाम दुनिया का पहला पीपीडी-मुक्त गहरे रंगों वाला हेयर कलर बनाने का रिकॉर्ड है।

एएमए हर्बल ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ यावर अली शाह ने बताया, "आज हेयर डाई इस्तेमाल करने वाले लगभग 17-18% लोग खतरनाक रसायनों के कारण एलर्जी, खुजली और काले धब्बों की समस्या झेल रहे हैं। इसी को देखते हुए हमने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के मेल से पूरी तरह हर्बल अर्कों पर आधारित प्राकृतिक हेयर कलर तैयार किया है।"

प्रमुख त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अलीज़ा जै़दी के अनुसार, सामान्य हेयर कलर कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस का कारण बनते हैं। वेजिटेल सेफ कलर एलर्जी-मुक्त होने के कारण संवेदनशील त्वचा, मधुमेह के मरीजों, स्कैल्प की समस्याओं से जूझ रहे लोगों और यहाँ तक कि गर्भावस्था के दौरान भी उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

प्राकृतिक तत्वों की ताकत और लाभ:

वैद्यों और हकीमों के पारंपरिक ज्ञान पर आधारित इस आयुर्वेद हेयर कलर में कई गुणकारी तत्व शामिल है इंडिगो और कॉफी: बालों को गहरा, आकर्षक और प्राकृतिक रंग देते हैं शिकाकाई और आंवला: स्कैल्प को साफ कर बालों का झड़ना व रूसी कम करते हैं ब्राह्मी और मंजीष्ठा: जड़ों को मजबूत बनाते हैं और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाते हैं।

यह कलर सफेद बालों को शानदार कवरेज देने के साथ-साथ प्रदूषण और धूप से बालों की रक्षा करता है। इसमें अमोनिया न होने के कारण आंखों में जलन या तीखी गंध नहीं होती।

उपलब्धता और उपयोग:

कंपनी ने ग्राहकों तक 100% असली उत्पाद पहुंचाने के लिए अपना नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसका उपयोग करने के लिए सूखे बालों पर पेस्ट बनाकर लगाएं, तय समय बाद सामान्य पानी से धो लें और अगले दिन ही शैम्पू करें।