अयोध्या: अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बहुचर्चित फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों सुर्खियों में है। फैमिली, कॉमेडी, फेंटेसी, मिस्ट्री और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस यामी गौतम धर इस फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह जुटी हुई हैं और इसी सिलसिले में वह उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक और पवित्र शहर अयोध्या का दौरा करने वाली हैं।
अयोध्या में फैंस से होंगी रूबरू प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद में फिल्म का शानदार प्रमोशन करने के बाद, यामी गौतम धर 14 अक्टूबर 2026 को अयोध्या पहुंचेंगी। इस दौरान वह मीडिया और अपने फैंस से रूबरू होंगी। माना जा रहा है कि उनका यह अयोध्या दौरा फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को और अधिक बढ़ाने वाला है।
क्या है फिल्म की कहानी और खासियत?कहानी: फिल्म की कहानी एक जाने-पहचाने भारतीय परिवार की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक आम परिवार की दुनिया बेहद दिलचस्प तरीके से बदल जाती है। इसमें लार्जर देन लाइफ किरदार, पारिवारिक मजे, कई सारे ट्विस्ट और टर्न, और यहाँ तक कि एक फैमिली डॉग भी इस उथल-पुथल का हिस्सा बनता नजर आएगा।
स्टार कास्ट: यामी गौतम धर के अलावा फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं निर्देशन और निर्माण: इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
संगीत: फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जिसके ट्रैक जैसे 'भाभी तबाही' और फिल्म का थीम सॉन्ग दर्शकों के बीच पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
फैमिली ड्रामा, कॉमेडी और फेंटेसी का अनूठा मिश्रण पेश करने वाली यह फिल्म इस दशहरा यानी 16 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


