cbamazon
Sports

डीएम अंकित खण्डेलवाल ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मिनी स्टेडियम बहजोई में मिट्टी भराव और जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश, पीडब्ल्यूडी करेगा निरीक्षण।

डीएम अंकित खण्डेलवाल ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मिनी स्टेडियम बहजोई में मिट्टी भराव और जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश, पीडब्ल्यूडी करेगा निरीक्षण।

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं खेल मैदानों के विकास पर हुई चर्चा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

 

सम्भल/बहजोई

 

जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में खेल सुविधाओं के विकास, खेल मैदानों की उपलब्धता, विभिन्न खेलों की संभावनाओं तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ने जिलाधिकारी को एजेंडा बिंदुओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित स्विमिंग पूल एवं जिम की संख्या तथा उनके पंजीकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जनपद में विभिन्न खेलों की संभावनाओं तथा बच्चों में खेलों के प्रति रुचि के संबंध में जानकारी लेते हुए खेलों की संभावनाओं को तलाशने और उसके अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में इंडोर एवं आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

मिनी स्टेडियम बहजोई के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मैदान में मिट्टी भराव तथा वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग को मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही मिनी स्टेडियम में स्थित शूटिंग रेंज की व्यवस्थाओं, आवश्यक सुविधाओं एवं ग्रास कटिंग मशीन की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए।

बैठक में एस.एम. कॉलेज खेल मैदान, जवाहर लाल इंटर कॉलेज सिरसी खेल मैदान, पीएम श्री आटा के पास मंगल दल की भूमि, भिरावटी एवं गुमथल सहित अन्य स्थानों पर खेल मैदान विकसित किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में खेलों की संभावनाओं को देखते हुए खेल मैदानों के लिए उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में खेलों से संबंधित आयोजित होने वाले सभी ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविरों की सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, डिप्टी कलेक्टर नीरज द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला ओलंपिक संघ के सदस्य, खेल प्रशिक्षक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट शाहवेज़ खान 

8923408525